WELCOME TO LAVKUSH RAMLILA

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है | बल्कि पहचान ही नहीं वे तो उसकी आत्मा है, प्राण शक्ति हैं | प्रभु श्री राम चरित्र जन-जन को जीवन में मार्गदर्शन प्रदान करता है | कठिन से कठिन समस्या का सहज समाधान प्रस्तुत करता है | अभिशापों को हम वरदान में कैसे परिवर्तित कर सकते हैं | जन-मानस के लिए दृढ़ मनोबल, संकल्प शक्ति प्रदान करता है | इसी कारण लोक में रामलीला का मंचन आरंभ ऋषि-मुनियों की प्रेरणा से ही हुआ |
लव-कुश रामलीला कमेटी देश की सबसे प्राचीन एवं प्रसिद्ध रामलीला कमेटी है |कमेटी में व्यापारी, धार्मिक, पत्रकार, समाज सेवी एवं सभी संप्रदाय के व्यक्ति लीला कमेटी का नेतृत्व करते हैं | हर वर्ष आश्विन नवरात्रि के अवसर पर लाल किले की प्राचीर के नीचे लीला मंचन किया जाता है | प्रभु श्री राम के लोक कल्याणकारी कार्य, प्रेरणा, शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने एवं युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से लीला मंचन समारोह किया जाता है | श्री राम जी की कथा सभी के लिए संजीवनी है |
लीला स्थल लाल किला मैदान 15 अगस्त पार्क दिल्ली पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी राम भक्तों को व देशवासियों को अपने संदेश में कहा कि प्रभु श्रीराम के दिखाए हुए मार्ग से सीख लेनी चाहिए तभी हम रामराज्य की स्थापना कर सकेंगे |
पूर्व में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री उपराज्यपाल, जगद्गुरु शंकराचार्य सभी संप्रदाय के धर्माचार्य, सभी दलों के नेता, फिल्मी दुनिया के कलाकार, अभिनेत्री, संगीतकार, सामाजिक एवं गणमान्य व्यक्तियों सहित लीला स्थल पर पधार कर श्री राम की पूजा अर्चना कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया | लव कुश रामलीला कमेटी को प्रोत्साहित किया |
अपनी युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं प्रभु श्री राम की लीलाओं की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से लीला में नए-नए आयाम जोड़े जाते हैं लीला हाईटेक हो इसके लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है | जिसमें फिल्मी दुनिया के कलाकारों द्वारा लीला मंचन किया जाता है | विशेष रूप से मुंबई से स्टंट, ड्रेस, ज्वैलरी, 3D-मेपिंग, क्रेन, मेकअप, इफेक्ट, एलईडी लाइट आदि लगाए गए हैं |
लीला का लाइव टेलीकास्ट भी विभिन्न चैनलों के माध्यम से किया जाता है| लव कुश रामलीला कमेटी लीला मंचन के साथ-साथ पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम भी करती है |